फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now women will listen to women in police stations, request will be received

अब थानों में महिला ही सुनेगी महिलाओं की समस्या, दरख्वास्त की मिलेगी रिसीविंग

Fri, 23 Oct 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Now women will listen to women in police stations, request will be received
जौनपुर। अब फरियाद लेकर थाने आने वाली महिलाओं को किसी पुरुष पुलिस अफसर के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी। महिला पुलिस कर्मी ही महिलाओं की समस्या सुनेगी। इसके लिए शुक्रवार को जिले के सभी 27 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गई। सुबह दस बजे से सवा ग्यारह बजे के बीच सभी थानों में महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन अलग अलग पुलिस अधिकारियों ने किया। अभी तक महिलाएं अपनी जिस समस्या को पुलिस अफसरों के सामने खुलकर नहीं बता पाती थी उसे भी वे महिला पुलिस कर्मियों को खुलकर बता सकेंगी और उनकी समस्या का त्वरित गति से समाधान भी होगा। शहर कोतवाली में एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान स्वयं सेवी संगठनों से जुड़ी महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देते हुए उनसे महिलाओं को जागरुक करने की अपील की गई। एएसपी सिटी ने कहा कि अभी तक थानों में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को उनके शिकायती प्रार्थना पत्र की कोई रिसीविंग देने की व्यवस्था नहीं थी। लेकिन महिला हेल्प डेस्क से उन्हें बाकायदा एक पर्ची दी जाएगी जिस पर थाने की मुहर लगी रहेगी। उस पर्ची पर महिला की समस्या से संबंधित विवरण भी दर्ज होगी। अगर कोई महिला प्रार्थना पत्र लिखना नहीं जान रही है तो उसे भी चिंता करने की बात नहीं। महिला हेल्प डेस्क पर कलम, कागज भी उपलब्ध रहेगा और महिला की दरख्वास्त भी यहीं पर महिला पुलिस कर्मी लिख देंगी। सभी थानों में आठ आठ घंटे के लिए तीन महिला पुलिस कर्मियों को हेल्प डेस्क पर तैनाती कर दी गई है। महिला थाने में पहले से ही महिला पुलिस कर्मी ही तैनात हैं लेकिन यहां भी प्रार्थना पत्र की रिसीविंग की व्यवस्था लागू कर दी गई है। कोतवाली में स्वयं सेवी संगठनों से जुड़ी महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क के बारे में महिलाओं में जागरुकता फैलाने की अपील की गई। नेवढ़िया में एसएसपी सिटी त्रिभुवन सिंह ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। सिंगरामऊ थाने में एसडीएम बदलापुर कौशलेश कुमार, केराकत, चंदवक और गौराबादशाहपुर में सीओ सुशील कुमार सिंह ने फीताकाटकर उद्धाटन किया। मुंगराबादशाहपुर में नगरपालिका के चेयरमैन शिवगोविंद साहू, रामपुर में विधायक लीना तिवारी, सुरेरी में सीओ मड़ियाहूं राजेंद्र सिंह, सुजानगंज में पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, मछलीशहर में कोतवाल दिनेश पांडेय, बदलापुर में विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां एक महिला ने मारपीट से संबंधित और एक ने छेड़खानी के मामले में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed