फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now train ticket will be available through QR code, no need to stand in line

Jaunpur News: अब क्यूआर कोड से मिलेगा रेल टिकट, नहीं लगानी होगी लाइन

Sun, 07 Apr 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now train ticket will be available through QR code, no need to stand in line
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन और सिटी रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए अब खिड़की पर लाइन नहीं लगानी होगी। दोनों स्टेशन पर आरक्षित टिकट के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे लोगों को आसानी से टिकट मिल सकेगा। वहीं, अनारक्षित टिकट के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू कर दी गई है। आरक्षित टिकट के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था इसी महीने से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन से प्रतिदिन 36 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। करीब 3000 यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन होता है। शादी विवाह के सीजन व स्कूल की छुट्टियों में बड़ी संख्या में महानगरों में रोजगार के लिए रह रहे लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में टिकट विंडो पर भारी भीड़ होने से टिकट मिलने में बिलंब होता है। इससे कई बार ट्रेनें भी छूट जाती हैं। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने क्यूआर कोड व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। जिले के जौनपुर जंक्शन व सिटी स्टेशन पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी। हालांकि जौनपुर जंक्शन पर अनारक्षित टिकट विंडो पर यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। .
विज्ञापन

ऐसे बुक कर सकेंगे टिकट
टिकट के लिए लगाए गए क्यूआर कोड को सबसे पहले स्कैन करना होगा। स्कैन करते ही यात्री के मोबाइल पर उसका विवरण, यात्रा का स्थान आदि जानकारी मांगी जाएगी, जिसे भरना होगा। इसके बाद पेमेंट का विकल्प भी आएगा। जिसके माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। इससे समय भी बचेगा, लेनदेन में पारदर्शिता रहेगी तथा रेलवे को अपना रेल राजस्व सुव्यवस्थित और संयोजित रखने में सहायता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा जनरल विंडो पर शुरू कर दी गई है। आरक्षण केंद्र के विंडो पर जल्द लगाया जाएगा। इस सेवा के शुरू होते ही यात्रियों को टिकट के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। - सुनील मिश्रा, आरक्षण प्रभारी जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed