फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now three youths died in 24 hours in Mehraula village

अब महरौड़ा गांव में 24 घंटे में तीन युवकों की मौत

Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Now three youths died in 24 hours in Mehraula village
खेतासराय। सरायख्वाजा के पकड़ी गांव में दंपती की संदिग्ध मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब महरौड़ा गांव में 24 घंटे के अंदर तीन युवकों की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। गांव में दो युवकों की भी तबीयत भी खराब है। वहीं पुलिस इसे बीमारी का असर मान रही है। सभी का सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव निवासी लक्ष्मण (25) की बृहस्पतिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, कंचन (35) की शुक्रवार को जिला अस्पताल और सफाई कर्मी अरूण कुमार (30) की मौत शुक्रवार की दोपहर वाराणसी के निजी अस्पताल में हुई। गांव निवासी अखिलेश (26) का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक अन्य युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजनों के मुताबिक सभी युवकों में एक जैसे ही लक्षण थे। ग्रामीणों का कहना है कि जिन युवकों की मौत हुई है, उन्हें आंखों में धुंधलापन छाने लगा था। सांस लेने में तकलीफ थी। इस घटना को लेकर लोग सहमे हुए हैं। तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीण इसे स्वाभाविक मौत नहीं मान रहे। इस बाबत सीओ शाहगंज अंकित कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही हे। प्रथम दृष्टया कोविड से संबंधित मामला लगता है। इन युवकों को सांस लेने में तकलीफ थी। आरटी-पीसीआर जांच भी कराया गया है। रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शराब के सेवन व अन्य कारणों से मौत की अफवाह कुछ लोग माहौल बिगाड़ने के लिए उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed