{"_id":"625dbc3d9fbfad76e313aa00","slug":"now-the-fare-of-school-bus-will-increase-jaunpur-news-vns648857098","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूल बस का बढ़ेगा किराया 16-21-26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूल बस का बढ़ेगा किराया 16-21-26
विज्ञापन
जौनपुर। कापी-किताब के दाम के बाद स्कूली बसों का भी किराया निजी स्कूल संचालक बढ़ाएंगे। चर्चा है कि यह किराया सौ से दो सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से बढ़ाया जाएगा। ऐसे में अभिभावकों पर और बोझ बढ़ेगा।
कोविड महामारी को देखते हुए निजी विद्यालय एसोसिएशन ने अभिभावकों को राहत भी दिया है। चालू सत्र में छात्रों की ट्यूशन फीस में कोई बढ़ोत्तरी नहीं करने का निर्णय लिया है।
निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि शासन के ट्यूशन फीस बढ़ाने के लिए आदेश को दे दिया है, लेकिन बीच सत्र में फीस बढ़ाना उचित नहीं होगा। अगले सत्र से फीस बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। डीजल का दाम बढ़ने के कारण बस किराया में कुछ बढ़ोत्तरी करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
निजी विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना का कहना है कि चालू सत्र में छात्रों के शिक्षण शुल्क में किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी। हालांकि शिक्षण शुल्क बढ़ाने के मुद्दे पर अभी तक एसोसिएशन की तरफ से कोई बैठक नहीं हुई है। लेकिन अधिकांश विद्यालय फीस बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। शिक्षण शुल्क बढ़ाने के लिए अगले सत्र में तय किया जाएगा। डीजल के मूल्य में बढ़ोत्तरी के कारण बसों का खर्च बढ़ गया है। इस कारण स्कूल संचालकों की बस किराया में 100 से 200 रुपये तक वृद्धि करने की इच्छा है। यह निर्णय लिया गया है कि बस किराएं में चालू सत्र से ही 100 से 200 बढ़ा दिया जाएगा।
जौनपुर। चालू सत्र में आने वाली किताबों के दाम में प्रकाशकों ने 10 से 15 प्रतिशत की बढोत्तरी कर दिया है। जो किताबें 100 रूपये में मिलती थी। उनका दाम 115 से 120 रूपये हो गया है। दाम बढने के बाद दुकान दार भी बढे हुए दाम पर किताबों की बिक्री कर रहे हैं। जिससे अभिभावकों काफी बोझ बढ गया है। कक्षा सात और आठ की किताबों के दाम भी छह से सात हजार तक पहुंच गया है। किताबों को थोक विक्रेता रामदयाल द्विवेदी का कहना है कि प्रकाशकों ने 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है।