{"_id":"65f348f5642b7728ec051004","slug":"now-students-data-will-be-stored-in-abc-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-113446-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अब एबीसी में स्टोर होगा छात्रों का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अब एबीसी में स्टोर होगा छात्रों का डाटा
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों का डाटा अब एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट (एबीसी) में स्टोर किया जाएगा। बैंक खाते की तरह जारी हो रही है एबीसी आईडी संख्या से पूरा डाटा जरूरत पड़ने पर उपलब्ध हो सकेगा। इससे छात्रों का एक ही जगह यूजी से लेकर पीजी या आगे तक का डाटा स्टोर हो जाएगा। पूविवि में यह सुविधा पहली बार लागू की जाएगी। इसके लिए सभी महाविद्यालय को पत्र भी जारी कर दिया है।
छात्रों को एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट में पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। नई शिक्षा नीति में बदलाव के बाद विश्वविद्यालय ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ रहे छात्रों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब सभी छात्रों का पंजीकरण एकेडमी बैंक आफ क्रेडिट में करना होगा। बैंक के क्रेडिट का फायदा उन सभी छात्रों को मिलेगा जिन्होंने किसी कारण से पढ़ाई छोड़ दी है।
छात्रों को एबीसी आईडी खोलकर अपना पंजीकरण करना होगा। एबीसी आईडी एक वर्चुअल स्टोर होगा। इसमें सभी छात्रों का डाटा रिकॉर्ड के तौर पर रखा जाएगा। यदि कोई भी छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ देता है तो उसे सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री दी जाएगी। यदि छात्र प्रथम वर्ष पास करता है तो उसे सर्टिफिकेट, द्वितीय वर्ष पास करने पर डिप्लोमा और तीन साल या पूरे कोर्स की पढ़ाई करता है तो उसे डिग्री दी जाएगी। एबीसी आईडी काॅमर्शियल बैंक की तरह काम करेगा। इस एकेडमिक क्रेडिट बैंक में छात्र के स्कोर किए गए सभी क्रेडिट यानी उसके नंबर उसकी पर्सनल डिटेल होगी। विश्वविद्यालय एबीसी आईडी की मदद से छात्र के हर डाटा को क्लिक कर देख सकेगा।
विज्ञापन
पूविवि ने महाविद्यालय को पत्र भेज दिया है। विवि परिसर में भी एबीसी आईडी से छात्रों का पंजीकरण कराया जा रहा है। छात्रों का पूरा डाटा डिजि लॉकर के माध्यम से अपलोड होगा। -अजीत कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर