फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now serious patients will not be referred, IPD and emergency services will start from this month

Jaunpur News: अब गंभीर मरीज नहीं होंगे रेफर, इसी माह से शुरू होगी आईपीडी और आपात कालीन सेवाएं

Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now serious patients will not be referred, IPD and emergency services will start from this month
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने की तैयारी हो रही है। मेडिकल कॉलेज में इसी माह से इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) और आपात कालीन सेवाएं शुरू हो जाएंगी। मरीजों को इलाज के लिए दूसरे जनपद नहीं जाना पड़ेगा। बीते वर्ष सितंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल शिलान्यास किया था। मेडिकल कॉलेज में अभी तक केवल ओपीडी सेवा चल रही थी। आईपीडी और इमरजेंसी सेवा की शुरुआत के बाद मेडिकल कॉलेज में ही गंभीर मरीजों को भर्ती कर प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई ऊंचाई मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज परामर्श और उपचार के लिए पहुंचते हैं। हालांकि अत्यंत गंभीर मरीजों की सर्जिकल प्रक्रियाएं या ऑपरेशन की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं हो सकेगी। ऑपरेशन थिएटर को चालू करने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed