फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now private vehicles will be parked outside the city, they will get rid of jam

अब नगर के बाहर खड़े होंगे प्राइवेट वाहन,जाम से मिलेगी निजात

Fri, 12 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now private vehicles will be parked outside the city, they will get rid of jam
शाहगंज। अब नगर में संचालित होने वाले प्राइवेट वाहन बाहर खड़े होंगे। उनको नगर में सीमा क्षेत्र के अंदर खड़ा होने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके लिए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को तहसील सभागार में नगर के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक किया, जिसमें यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शाहगंज नगर में रोजाना भीषण जाम लगता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। घंटों जाम में फंसने के बाद लोग बाहर निकल पाते हैं। इससे एक ओर जहां उनका आवश्यक काम पूरा नहीं हो पाता है। वहीं समय भी खराब होता है। प्राइवेट वाहनों द्वारा की ओर से नगर के विभिन्न व्यस्ततम स्थानों पर पर खड़ा करके सवारिया बैठाना है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है।इस दौरान नगर में जाम की स्थिति बन जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लोग आए दिन गुहार लगा रहे थे, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नगर के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक किया, जिसमें प्राइवेट वाहनों को नगर के बाहर खड़ा कराने का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया है। साथ में नगर के व्यापारियों से अपील की है कि सड़क के फुटपाथ पर व्यवसायी अपनी दुकानें न लगाएं। जिससे आवागमन सुचारू रूप से चल सके। बैठक में ईओ दिनेश यादव, प्रदीप जायसवाल, मंटू चौरसिया, मकसूद हसन, शेखर साहू, विवेक अस्थाना, अखिलेश यादव, श्याम जी गुप्ता, लालचंद यादव, घनश्याम जायसवाल, चंदन मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed