फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now people are beginning to turn away from onions

अब प्याज से मुंह फेरने लगे हैं लोग

Fri, 28 Aug 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Fri, 28 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now people are beginning to turn away from onions
आसमान छूते दाम के चलते लोगों ने प्याज की ओर से मुंह मोड़ लिया। कई लोगों ने तो उसे खाना ही बंद कर दिया। हालाता यह है कि जिले में प्याज की खपत आधी भी नहीं रह गई है।
विज्ञापन


 आढ़तिए बिना मुनाफे के ही बेचने को तैयार हैं इसके बावजूद मंडी में भारी मात्रा में प्याज डंप है। शीतला चौकिया स्थित मंडी में प्रतिदिन 80 से 100 टन प्याज की आवक थी। पिछले तीन दिनों से यहां प्याज की गाड़ी नहीं आई।
विज्ञापन


 पहले से ही 240 टन प्याज डंप है उसे कोई पूछने वाला ही नहीं है। आढ़तियों को इस बात का भय है कि बारिश में ऐसे ही कुछ और दिन भी इंतजार करना पड़ा तो प्याज सड़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस नाते वे बिना मुनाफे के ही प्याज बेचने को तैयार हैं फिर भी ग्राहक नहीं हैं। प्याज के थोक व्यापारी मो. आरिफ का कहना है कि नासिक से 52 रुपये किलो की दर से प्याज ट्रक पर लोड करके मिलती है।

 उसका ट्रांसपोर्ट खर्च और यहां आने पर अनलोडिंग का खर्च प्रति कुंतल 6 रुपये बढ़ जाता है।  इस हिसाब से प्रति कुंतल प्याज पर 5800 रुपये खर्च होता है।

वह पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए 5800 रुपये कुंतल की दर से ही प्याज बेचना चाहते हैं लेकिन मंडी में ग्राहक नहीं हैं। जौनपुर मंडी में अभी पांच दिन पहले तक प्रति दिन 80 से 100 टन प्याज आती थी और 60 से 80 टन प्याज

 यहां से प्रतिदिन फुटकर व्यापारी ले जाते थे। लेकिन पांच दिन से प्रतिदिन मुश्किल से 20 टन ही प्याज बिक रहा है। मंडी में 240 कुंतल प्याज अभी भी डंप है।
 
बाजार में 60 से 65 रुपये किलो की दर से फुटकर में प्याज बिक रहा है। प्याज के आढ़ती मो. जाहिद कहते हैं कि मंडी से थोक में प्याज ले जाकर दूकानदार फुटकर में तीन से चार रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ा के लें तो कोई गुनाह


नहीं। पर इससे अधिक मुनाफा ले रहें हैं तो गलत है। हालांकि जौनपुर में थोक की कीमत की तुलना में 5 से सात रुपये ही अधिक दाम में फुटकर में प्याज बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed