फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now nomination for MLC will be held on March 21, so far two people have taken prescriptions from SP one and BSP

अब 21 मार्च होगा एमएलसी के लिए नामांकन,सपा एक और बसपा से अब तक दो लोगों ने लिए पर्चे

Thu, 17 Mar 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now nomination for MLC will be held on March 21, so far two people have taken prescriptions from SP one and BSP
जौनपुर। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन, दूसरे दिन तक किसी ने नामांकन नहीं किया। हालांकि सपा एक, बसपा से दो लोगों समेत कुल आठ दावेदार नामांकन के लिए पर्चे ले चुके हैं। इनमें तीन पर्चे बुधवार को लिए गए, जिसमें सपा-बसपा और एक निर्दल प्रत्याशी शामिल हैं। दूसरी ओर होली की छुट्टी को देखते हुए आयोग ने नामांकन करने की तिथि को अब 21 मार्च कर दिया है।
विज्ञापन

सपा से डॉ. मनोज कुमार यादव ने एक सेट, उमरपुर रुहट्टा निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने बसपा से एक सेट में, निर्दल प्रत्याशी देवेंद्र कुमार सिंह ने एक सेट में, सपा से डा. मनोज कुमार यादव ने एक सेट में पर्चा लिया। वहीं, इसके पहले मंगलवार को बसपा से सुरेंद्र पाठक, भारतीय उत्तम सेना से योगेश कुमार ओझा, निर्दल भानु प्रकाश, ऊषा सिंह ने एक-एक सेट में नामांकन के लिए पर्चा लिया है। जबकि वर्तमान एलएलसी बृजेश कुमार सिंह प्रिसू ने भी एक सेट में नामांकन पत्र लिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि नामांकन की तिथि आयोग के निर्देश पर बढ़ाई गई है, क्योंकि 19 तक सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed