फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now Mother Sheetla's darshan will be in the sanctum

अब गर्भगृह में होंगे मां शीतला के दर्शन........

Fri, 04 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now Mother Sheetla's darshan will be in the sanctum
चौकियां स्थित मां शीतला धाम में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब श्रद्धालु गर्भगृह तक पहुंचकर मां के दर्शन कर सकेंगे। शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धाम पर पहुंचकर शीश नवाया और मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन-पूजन शुरू होने से आसपास दुकानदारों में भी खुशी है।
विज्ञापन

मां शीतला धाम में दर्शन पूजन के लिए दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचते है। लगन में यहां विवाह कार्यक्रमों के चलते बेतहाशा भीड़ होती है। इसके मद्देनजर कोरोना काल में प्रशासन ने दर्शन-पूजन पर रोक लगा दी थी। दुकानों को भी बंद करा दिया था। अब कोरोना का असर कम होने और एक्टिव केस की संख्या घटने पर कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलने के साथ मंदिर को भी श्रद्धालुुओं के लिए खोल दिया गया है। शुक्रवार को पहले दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन भी किया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी कराया जा रहा है। मंदिर के प्रबंधक अजय पंडा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आरती के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू करा दिया गया। कोरोना के बचाव नियमों का पालन करते हुए यहां दर्शन-पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed