फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now FPOs will also be able to buy paddy directly from farmers

अब एफपीओ भी किसानों से सीधे कर सकेंगे धान खरीद

Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now FPOs will also be able to buy paddy directly from farmers
किसानों को धान बेचने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े और अधिक से अधिक धान की खरीद हो सके, इसके मद्देनजर सरकार ने इस साल से फारमर्स प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन (एफपीओ) को भी धान खरीदने की जिम्मेदारी दी है, लेकिन शर्त यह है कि वे ही एफपीओ धान की खरीद कर सकेंगे, जिनके खाते में 50 लाख की धनराशि मौजूद होगी, जिससे वे खरीदे गए धान का मूल्य तय समय में किसानों को दे सके। जिले में कुल 38 एफपीओ मौजूद हैं।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं। इन किसानों ने एक लाख 47 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की है। इस समय धान की फसल लगभग तैयार है। इस बीच धान खरीद की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होनी है। खरीद प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी। जिले में एक लाख 33 हजार 500 एमटी धान खरीद का लक्ष्य है। धान खरीदने के लिए तीन एजेंसियों खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 48 के अलावा भारतीय खाद्य निगम एक क्रय केंद्र खोलने की तैयारी कर रहा है। इन क्रय केंद्रों के अलावा सरकार ने जिले में बनाए गए एफपीओ को भी धान खरीदने का निर्देश दिया है। शासन स्तर से यह निर्देश जारी होने के बाद जिला खाद्य विपणन विभाग की ओर से एफपीओ से धान खरीदवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। धान खरीदने के लिए इच्छुक एफपीओ के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के साथ ही डीएम की स्वीकृत के बाद एफपीओ को धान खरीदने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी नृपंजय कुमार पाठक का कहना है कि सरकार ने एफपीओ को भी धान खरीदने का निर्देश दिया है। धान खरीदने के इच्छुक एफपीओ के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिसके बाद डीएम की स्वीकृत मिलने पर उनको धान खरीद करने की छूट दे दी जाएगी। एफपीओ उसी तरह से धान की खरीद कर सकेंगे, जैसे अन्य एजेंसियां खरीद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 38 एफपीओ बनाए गए हैं। इनमें धर्मपुर ब्लॉक में एक, रामपुर में दो, बदलापुर में दो, करंजाकला में तीन, शाहगंज में पांच, सिकरारा में दो, केराकत में एक, मड़ियाहूं में चार, बरसठी में एक, सुईथाकला में चार, जलालपुर में दो, सिरकोनी में दो, बक्शा में एक, मछलीशहर में एक, सुजनागंज में एक, डोभी में एक, खुटहन में एक, महराजगंज में एक, मुफ्तीगंज में एक, मुंगराबादशाहपुर में एक, रामनगर में एक एफपीओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed