फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Notices issued to 10 hospitals operating in basements; 2-day ultimatum given.

Jaunpur News: बेसमेंट में चल रहे 10 अस्पतालों को नोटिस, 2 दिन का अल्टीमेटम

Tue, 07 Jul 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 10 hospitals operating in basements; 2-day ultimatum given.
बदलापुर। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद तहसील क्षेत्र में बिना पंजीकरण और बेसमेंट में अस्पतालों का संचालन जारी है। कई संचालक बोर्ड लगाकर मनमाने ढंग से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 10 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि डीएम और सीडीओ के निर्देश पर बेसमेंट में संचालित अस्पतालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ऐसे 10 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर बेसमेंट खाली कर अस्पताल को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षक ने बताया कि तहसील क्षेत्र में ऐसे अन्य अस्पतालों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिनका संचालन निर्धारित मानकों के विपरीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मानकों का पालन न करने वाले अस्पतालों का संचालन किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed