{"_id":"583c98a84f1c1b0c1ede5db8","slug":"notbandi-damage-to-farmers-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से किसानों को क्षति : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से किसानों को क्षति : अखिलेश
jaunpur
Updated Tue, 29 Nov 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज में पत्रकारों से बात करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से सबसे अधिक नुकसान किसान और मजदूरों को हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का बटुआ और बच्चों की गुल्लक तक छीन ली है।
प्रदेश के ऊर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई के बेटे-बहू को आशीर्वाद देने सोमवार को ताखा पश्चिम के पक्खनपुर गांव आए मुख्यमंत्री ने ये बातें पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था ठहर चुकी है।
व्यापारी, किसान और मजदूर परेशान हैं। गरीबों की रोजी-रोटी छिन गई है। इस फैसले से आम आदमी बर्बाद हुआ है और बैंकों को लाभ हुआ है जो सीधे पूंजीपतियों तक पहुंचेगा। बीजेपी के कैशलेस का जवाब में जनता चुनाव में वोट लेस से देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कैश लेस में मोबाइल का इस्तेमाल करने और टेक्नालाजी की बात करने से पहले ही समाजवादी पार्टी ने लैपटॉप देकर टेक्नालॉजी को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि सपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और पुन: यूपी में सरकार बनाएगी।
जनता भाजपा और बसपा को जवाब देने के लिए बैठी है। इस मौके पर ग्राम विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप, पंचायती राज मंत्री राम गोविंद चौधरी, लोकनिर्माण राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल, जगदीश सोनकर, दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा, डा. संग्राम यादव, नदीम जावेद, श्रद्धा यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत राज बहादुर यादव, एमएलसी हीरालाल यादव, डा. केपी यादव, पप्पू रघुवंशी, डा. जय प्रकाश यादव, संजय यादव एडवोकेट मौजूद रहे।