फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Not interested in legalizing illegally built houses

अवैध ढंग से बने मकानों को वैध कराने में नहीं ले रहे रुचि

Sat, 05 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Not interested in legalizing illegally built houses
जौनपुर। सरकार ने बिना नक्शा पास कराए या स्वीकृत नक्शे से अधिक मकान बनवाने वालों को भले ही समन शुल्क जमा कर नक्शा वैध कराने की छूट दी हो, मगर इसमें किसी ने रुचि नहीं दिखाई है। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई आवेदन नहीं आया है। यह हाल तब है, जब शहर में बिना नक्शा के कइयों मकान तने हुए हैं तो वहीं कई लोगों एक कमरा का नक्शा बनवाकर पूरा मकान तान लिया है।
विज्ञापन

शहर की आबादी सवा तीन लाख है। आए दिन मकानों के बनने का सिलसिला जारी है। कई लोग नक्शा पास कराकर मकान बनवा रहे हैं तो कई बिना नक्शा पास कराए ही बनवा रहे हैं। गोमती नदी के किनारे बने सभी मकान अवैध हैं। बिना नक्शा पास कराए ही लोगों ने मकान बनवा लिया है। इतना ही नहीं शहर के नईगंज, कलीचाबाद, हुसेनाबाद, बेगमगंज, चांदपुर, आसमान पट्टी सहित कई स्थानों पर धड़ल्ले से बिना नक्शा पास कराए ही मकान बने हैं और बनाने का काम किया जा रहा है। यहां अधिकांश मकान बिना नक्शा पास कराए ही बने हैं और बनाया जा रहा है। वहीं एक कमरा का नक्शा पास कराकर पूरा मकान भी बनवाया गया है। लगभग यही हाल पूरे शहर में है, लेकिन सब कुछ जानकर इस समय जिम्मेदार चुप बैठे हैं। कारण आवास एवं शहरी नियोजन के तरफ से ऐसे लोगों को फिर से मकान का नक्शा बनवाने व संशोधन कराने की छूट दी गई है, जो बिना नक्शा पास कराए या तो मकान बनवा लिए हैं या फिर एक कमरा का नक्शा पास कराकर पूरा मकान बनवा लिया है। ऐसे लोगों को नक्शा बनवाने की छूट फरवरी 2021 तक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed