फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Not enough applications received on Samarth portal, exam will be postponed

Jaunpur News: समर्थ पोर्टल पर नहीं आए पर्याप्त आवेदन, टलेगी परीक्षा

Sat, 16 Nov 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Not enough applications received on Samarth portal, exam will be postponed
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर और गाजीपुर के 573 महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं के चलते छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल में अब तक केवल 1 लाख 70 हजार ही आवेदन आए हैं। अभी 1 लाख के करीब छात्रों का आवेदन समर्थ पोर्टल पर नहीं हुआ है। विश्विद्यालय ने तीन दिन की डेडलाइन तय की है। इससे क्षात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी थी और छात्रों ने अपने फॉर्म भी समय पर भर दिए थे। हाल ही में जारी नए आदेश के अनुसार, प्रथम वर्ष के छात्रों का पंजीकरण भी समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन




इस निर्णय के बाद कई महाविद्यालयों ने शिकायत की है कि पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं के कारण पंजीकरण की प्रक्रिया में बाधा आ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। छात्रों और महाविद्यालयों ने पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने और पोर्टल पर आने वाली तकनीकी समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही विश्वविद्यालय की तरफ से करीब तीन लाख छात्रों के परीक्षा फॉर्म के साथ समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने थे लेकिन अभी तक एक लाख 80 हजार छात्रों ने ही समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण किया है। वहीं ईमेल आईडी व मूल चीजों में गलतियां होने के बाद उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed