फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Not being managed without any job in the state of

सूबे में बिना जुगाड़ के नहीं हो रहा कोई काम

Sat, 15 Aug 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 15 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Not being managed without any job in the state of
प्रदेश के प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग सूर्य प्रताप सिंह ने सपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को पहली बार जिले में आए और पत्रकारों से मुखातिब हुए तो सरकार पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार से जुड़े कई मुद्दे उठाए। इसमें लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव के  भ्रष्टाचार और यूपी बोर्ड में नकल का मुद्दा प्रमुख रहा। उन्होंने सीधे कहा  कि प्रदेश में कोई भी कार्य बिना जुगाड़ या सिफारिश के नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


आज सारी दुनिया में भारत ऊंची विकास दर के लिहाज अच्छी  स्थिति में है। ऐसे अवसर को प्रदेश सरकार को गंवाना नहीं चाहिए।  एक सवाल  के जवाब में उन्होंने कहा कि मैने नौकरी से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति चाही,  मगर सरकार ने उसे अस्वीकार कर दिया। अब सेवा के छह महीने और बाकी हैं धीरे  धीरे वह भी बीत जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद मुझे कहीं न कहीं पढ़ाने की नौकरी मिल  जाएगी लेकिन प्रदेश का क्या होगा इसकी मुझे चिंता है। उन्होंने कहा  ओलावृष्टि से किसानों को हुई क्षति का मुआवजा अभी मात्र 33 प्रतिशत  को ही मिला है। 2014 का सूखा राहत का मुआवजा एक भी पैसा किसानों को अभी नही  दिया गया। गन्ना किसानों का करोड़ों रुपए सरकार पर बकाया है।


 सरकार इन  मुद्दों पर कुछ नहीं कर रही है।उन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे का विरोध करते हुए कहा कि एक्सप्रेस वे पर बीस हजार  करोड़ रुपए क्यों खर्च किया जा रहा जबकि उससे जोड़ने के लिए दो नेशनल हाईवे  हैं। उनका चौड़ीकरण किया जा सकता है। बचे पैसों से लखनऊ वाराणसी होते हुए  बलिया तक की सड़क बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed