फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Non interlocking work should be completed soon

Jaunpur News: जल्द पूरा कराया जाए नान इंटरलाॅकिंग का काम

Sat, 30 Mar 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Non interlocking work should be completed soon
मीरगंज। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम शचींद्र मोहन शर्मा ने शुक्रवार को जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने नान इंटरलाॅकिंग कार्य को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। वह लगभग डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर रहे।
विज्ञापन


वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखंड पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित है। स्टेशन पर प्लेटफार्म चार व पांच नया बन रहा है। साथ ही एक, दो व तीन नंबर प्लेटफार्म का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके लिए नान इंटरलाॅकिंग कार्य हो रहा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे विशेष सैलून से डीआरएम शचींद्र मोहन शर्मा जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। ओवरब्रिज पर पहुंचकर प्लेटफार्म नंबर तीन, चार व पांच पर चल रहे नान इंटरलाॅकिंग कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद स्टेशन पर बन रहे भवन, आरक्षण काउंटर, जल निकासी के लिए बन रही नाली व सर्कुलेटिंग एरिया साइकिल स्टैंड पर पहुंचे। यहां पर कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कार पार्किंग पर रखे मड़हे पर नाराजगी जताते हुए उसे हटाकर टीन शेड लगाने का निर्देश दिया। आरपीएफ के जवानों ने बैरक, बिजली, पानी, शौचालय नहीं होने समस्या बताई। शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीनियर डीसीएम डा.रेखा शर्मा, स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह, सीएमई सुधांशु ओमनी, पीडब्लूआई एए खान, एपीडब्लूआई ज्ञानेंद्र मिश्रा, विद्युत इंचार्ज दिनेश पांडेय, आरपीएफ अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम से मिला किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम शचींद्र मोहन शर्मा से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मिला। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से पांच की तरफ बाहर निकलने के लिए प्रस्तावित ऊपरगामी पुल का निर्माण शुरू कराने, प्लेटफार्म नंबर पांच से बाहर निकलने के लिए प्रवेश द्वार का काम शुरु कराने, आरक्षण केंद्र चालू कराने, सार्वजनिक शौचालय बनवाने, सर्कुलेटिंग एरिया में जलभराव की समस्या गिनाई। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार यादव, बडकऊ यादव, हरिशंकर यादव, आद्या प्रसाद, ओम प्रकाश, बबलू तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed