फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Non-bailable warrant issued against dowry accused

Jaunpur News: दहेज के आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Thu, 05 Jun 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against dowry accused
जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव की अदालत ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र के दहेज के मुकदमे में छह आरोपियों को गैर जमानती वारंट जारी किया है। आरोपी पति संदीप यादव, अमरजीत यादव, सरजू देवी, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव व सीमा देवी निवासी ग्राम भवानीपुर थाना सिकरारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 29 जून की तिथि नियत की।
विज्ञापन

उमाकांत यादव निवासी चांदपुर थाना लाइन बाजार ने लाइन बाजार थाना में 19 मार्च 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई। अपनी पुत्री की शादी 22 फरवरी 2023 को संदीप यादव निवासी ग्राम भवानीपुर के साथ धर्म से की थी। आरोपी पति संदीप यादव ने दहेज की मांग को लेकर वादी की पुत्री को मारता पीटता था। वादी जब शादी करने के बाद अपनी पुत्री के घर गया तो वादी को पता चला कि आरोपी पति संदीप यादव का शादी के पूर्व से ही गैर जाति की लड़की से नाजायज संबंध में रहा। पूछने पर वादी को अपमानित किया। पुत्री के साथ ससुराल के लोग शारीरिक व मानसिक क्रूरता करके घर से भगा दिए। पुलिस ने विवेचना करके कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने पूर्व में आरोपी के खिलाफ सम्मन जारी किया लेकिन आरोपी मामले को विलंबित करने के लिए जानबूझकर अदालत नहीं आ रहे थे। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपी के खिलाफ गैर जामानती वारंट जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed