फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nomination on two Lok Sabha seats from tomorrow, only five including the candidate will get entry

Jaunpur News: दो लोकसभा सीटों पर नामांकन कल से, प्रत्याशी समेत पांच को ही मिलेगा प्रवेश

Sun, 28 Apr 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Nomination on two Lok Sabha seats from tomorrow, only five including the candidate will get entry
जौनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जौनपुर लोकसभा के लिए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट व मछलीशहर सुरक्षित के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व कार्यालय में नामांकन किया जाएगा। प्रत्याशी समेत कुल पांच लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की दो लोकसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल से चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसी दिन से नामांकन शुरू होंगे, जो छह मई तक चलेंगे। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक पर्चे दाखिल होंगे। नामांकन पत्रों की जांच के लिए सात मई व नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ मई निर्धारित है। 25 मई को मतदान व चार जून को मतगणना होगी। उम्मीदवार को नामांकन स्थल से 100 मीटर की परिधि तक सिर्फ तीन वाहन ले जाने की अनुमति होगी। प्रत्याशी समेत कुल पांच व्यक्ति ही एक साथ निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित रह सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। सीसीकैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट जाने वाले तीनों मार्गों पर रहेगी बैरिकेडिंग :-
कलेक्ट्रेट जाने वाले तीन मार्गों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। एक तरफ लाइन बाजार मार्ग तो दूसरी तरफ अंबेडकर तिराहे तो तीसरी तरफ रोडवेज के पास मियांपुर तिराहे पर बैरिकेडिंग की गई। इसके आगे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी के लिए चुनाव प्रचार व्यय की सीमा 95 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में
नामांकन 29 अप्रैल से छह मई
नामांकन पत्रों की जांच 7 मई
नाम वापसी की तिथि नौ मई
पोलिंग पार्टियां रवाना 24 मई
मतदान का दिन 25 मई
मतगणना का दिन 4 जून
प्रत्याशियों को देना होगा पूरा ब्योरा
लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों को अपने बारे में पूरा ब्योरा देना होगा। अपने आपराधिक इतिहास का शपथपत्र देना होगा। नामांकन पत्र में देने वाले शपथपत्र में इसका जिक्र करना होगा। इसके अलावा उम्मीदवार को हलफनामा देना होगा कि उन पर बिजली, पानी और मकान आदि का कोई किराया बकाया नहीं है। प्रत्याशियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी हलफनामा पर देना होगा। प्रत्याशी के चुनाव खर्च की कड़ाई से निगरानी की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण :-
नामांकन से पूर्व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, एडीएम भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह आदि ने नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ सुधार करने को कहा।

लोकसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि सकुशल चुनाव कराया जा सका। किसी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।-शैलेंद्र कुमार, एडिशनल एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed