{"_id":"630fab7f7c6d0d451d4e1ca1","slug":"nodal-officer-reprimanded-construction-agencies-jaunpur-news-vns671914078","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने निर्माण एजेंसियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने निर्माण एजेंसियों को लगाई फटकार
विज्ञापन
सिद्दीकपुर स्थित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी के रवीन्द्र नायक।संवाद
- फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। नोडल अधिकारी रविंद्र नायक ने बुधवार को उमानाथ सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी व इलेक्ट्रॉनिक विंग के प्रोजेक्ट मैनेजर को कहा कि जल्द से जल्द निर्माण को पूरा कराएं। समय से कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि दूसरे साल की मान्यता के निर्माण कार्य पूरा होना जरूरी है। जल्द काम पूरा करके ओपीडी चालू किया जाए। मेडिकल कॉलेज परिसर में सेंट्रल एसी अभी तक चालू नहीं हुई है। प्रोजेक्ट मैनेजर को कहा कि ओपीडी चालू करने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। प्रधानाचार्य ने समस्याओं से नोडल अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया की निर्माण एजेंसी जल्द से जल्द बचे हुए कार्य को पूरा करके दे देगी।मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान ऐकडेमिक, एडमिनिस्ट्रेशन भवन के विभिन्न कक्ष ,लैब का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण में एसी बंद मिली, ओपीडी चालू नही हुई है। राजकीय निर्माण निगम के आरके सिंह को चेतावनी दी कि शेष कार्य जल्द से पूर्ण कराएं। इस मौके सीडीओ सीलम साईं तेजा , डीडीओ बीबी सिंह, प्राचार्य शिवकुमार एवं कार्यदाई संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एक हफ्ते से विद्युत आपूर्ति ठप
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में कल से 1 हफ्ते के लिए विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है। निर्माण निगम की लापरवाही से विद्युत सप्लाई के लिए बने भवन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण एक हफ्ते के लिए सप्लाई बंद कर दी गई है। विद्युत सप्लाई बंद होने के काम भी प्रभावित हो रहा है। विद्युत भवन में लगे ट्रांसमीटर पूरी तरीके से जल गए हैं। जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता है। भवन निर्माण के समय एक्सईएन व प्रधानाचार्य ने निर्माण निगम को सही तरीके से काम करने के लिए कहा था। इसके बावजूद सतर्कता नहीं बरती गई।