फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   no water supply

एक पखवारे से नहीं आ रहा पानी

Wed, 11 May 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 11 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
no water supply
रूहट्टा के भंडरिया टोला में नगर पालिका द्वारा पाइप लाइन बनाने के लिए खोदकर छोड़ा गया गड्ढा। 
 शहर के रूहट्टा मोहल्ला स्थित भंडरिया टोला में एक पखवारे से सप्लाई का पानी नही आ रहा है। पानी की समस्या को लेकर मोहल्ले के लोग परेशान हैं। मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नही है। एक था वह भी खराब पड़ा है। एक पखवारा पहले मोहल्ले में पानी की सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका से की। जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारी आए और गली में गड्ढा खोदकर चले गए। इसके बाद न तो पानी की आपूर्ति हुई और न ही गड्ढे को ढका गया। भीषण गर्मी में पानी की समस्या बहुत बड़ी हो गई है।
विज्ञापन


मोहल्ले में एक भी हैंडपंप भी नही है कि वह पानी ले सके। जिसके यहां समर्सिबल है उसके यहां से किसी तरह अनुरोध करके पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। मोहल्ले के गयासुद्दीन, जावेद, शफीक, इरफान, शाहिद, आदिल, बदरूद्दीन ने बताया कि 15 दिन से अधिक समय से सप्लाई का पानी नही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर से मोहल्ले की गली में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया। जिसमें अंधरे में बच्चे बूढे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पानी की सप्लाई बहाल करने के लिए कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed