{"_id":"69025f91bbb8ca0c1b0dbd54","slug":"no-room-in-godan-farmers-laborers-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-143397-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गोदान, किसान, श्रमजीवी में नो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गोदान, किसान, श्रमजीवी में नो रूम
विज्ञापन
जौनपुर। त्योहार मनाने घर आए लोग अब काम पर महानगरों की ओर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली, कोलकाता, गुजरात और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यहां से जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म सीट नहीं बची है। वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई है। भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन संचालित की गई है। हालांकि इसमें भी लंबी वेटिंग चल रही है। गोदान एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, श्रमजीवी व दून एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति बनी हुई है।
दीपावली व छठ पर्व मनाकर अब लोग महानगरों की ओर लौट रहे हैं। जिन लोगों ने पहले से टिकट निकाल लिए थे उनके लिए यात्रा आसान है, लेकिन जिन लोगों ने पहले से टिकट नहीं लिए हैं, उनकी यात्रा मुश्किलों से कम नहीं है। लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। ऐसे में लोगों के सामने तत्काल टिकट ही एक सहारा है। आरक्षण काउंटर पर आधी रात से लाइन लगाने के बाद भी अधिकांश लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। नंबर में आगे खड़े दो से तीन तत्काल टिकट बन पा रहे हैं। काउंटर से लोग बैरंग लौट रहे हैं।
तत्काल टिकट के लिए मारामारी
ट्रेनों में लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल है। तत्काल टिकट के लिए मारामारी मची हुई है। मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी, फरक्का एक्सप्रेस व दून एक्सेप्रस में नो रूम है। कामायनी एक्सप्रेस में 103 वेटिंग, गाजीपुर बांद्रा में 100 वेटिंग, मऊ एलटीटी में 82 वेटिंग, महानगरी एक्सप्रेस में 90 वेटिंग, सोहेलदेव एक्सप्रेस में 80 वेटिंग, सद्भावना में 40 समेत अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है।
विज्ञापन
............................
वर्जन
सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है। वेटिंग लिस्ट भी 100 के पार पहुंच गई है। ऐसे में लोगों के सामने तत्काल टिकट ही एक सहारा है। यह स्थिति 10 नवंबर तक बनी रहेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसका ध्यान दिया जा रहा है। - सुनील मिश्रा, आरक्षण प्रभारी जौनपुर जंक्शन।