फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No relief from cold, clouds remained throughout the day

ठंड से नहीं मिली राहत, दिन भर छाए रहे बादल

Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
No relief from cold, clouds remained throughout the day
जौनपुर। पछुआ हवाओं के चलते सोमवार को भी गलन से लोगों को राहत नहीं मिली। आसमान में दिन भर बादलों को जमावड़ा रहा। इसके चलते ठंड से लोग ठिठुरते रहे। बाजार में भी सन्नाटा रहा। ठंड के चलते सुबह दुकानें भी देर से खुलीं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस पड़ाव पर भी यात्री भी ठिठुरते देखे गए। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति काफी कम रही। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण गलन और बढ़ गई। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बाजारों में भी कम लोग दिखे। ठंड के चलते रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। दो दिन पहले हुई बारिश के चलते शीतलहर और गलन में आम आदमी को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। कृषि वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल की माने तो आसमान में बादल रहने के कारण आलू की फसल झुलसा की चपेट में आने लगी हैं। सरसों की फसल के प्रभावित हो सकती है। यदि मौसम इसी तरह से बना रहा तो सरसों की फसल चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed