फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No power in the world is above religion

दुनिया की कोई भी शक्ति धर्म से ऊपर नहीं

Sun, 03 May 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sun, 03 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
No power in the world is above religion
काशी धर्मपीठाधीश्वर जगतगुरू  शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ महराज ने कहा कि संसार में कोई शक्ति धर्म से ऊपर नहीं है। धर्म से पूरे समाज का विकास होता है।
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत में बताता गया है कि धर्म की रक्षा सदैव करनी चाहिए। इसकी रक्षा से समृद्धि आती है। सतकृत्य का दूसरा नाम यज्ञ है। 100 यज्ञों को करने वाला इन्द्र है।  इन्द्र का एक नाम सतकृ त्यु भी है।
विज्ञापन


 सत यानी सौ और कृत्यु यानी यज्ञ होता है। अगर जीवन में नियम नहीं तो वह  बिना ब्रेक के गाड़ी के समान होता है। बिना ब्रेक के गाड़ी पर चढ़ना किसी को अच्छा नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए धर्म के द्वारा जीवन रूपी गाड़ी को नियंत्रित करना चाहिए। वह जमालापुर पट्टी के दुर्गा मन्दिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञान गंगा में प्रवचन कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यज्ञ बिना दक्षिणा के नहीं करना चाहिए। भजन, कीर्तन, ध्यान एवं धर्म करने वाले को क्त्रसेध नहीं करना चाहिए। क्रोध करने से किसी भी यज्ञ का फल नहीं मिलता। यज्ञ आनन्द ब्रह्म रूपी रस है।

यज्ञ करने से अमृत की प्राप्ति यानी ईश्वर की प्राप्ति होती है। यज्ञ से मिलने वाला फल सोमरस होता है जो सभी दु:खों का नाश करता है। झूठ बोलने से धर्म व कर्म दोनों का नाश होता है।

धर्म के लिए निकाले गए  धन को दूसरी जगह खर्च करने से प्रलय आता है। इसलिए यज्ञ करने वाले लोग श्रेष्ठ होते है। जीवन में निन्दा किसी की नहीं करनी चाहिए। निन्दा करने से कोई भी उंचे स्थानों पर नहीं जाता है।

जैसे झूठी गवाही देकर कोई भी प्राणी आगे नहीं बढ़ सकता, उसी प्रकार निन्दा करने से आदमी नीचे जाता है। मनुष्यता एंव मानवता बचाना है तो धर्म को ध्यान रखना है।


 वोट देने का अधिकार सभी को है लेकिन किसी की निन्दा करके वोट लेना धर्म नहीं है। जीवन क्षमा धर्म है। जहां क्षमा नहीं वहां धर्म नही। इस अवसर पर राघोराम सिंह, भीमसेन सिंह, डब्बू सिंह, विनय सिंह सुशील सिंह, सुजीत सिंह आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed