{"_id":"173703038b79e9af7ee73c6fff675de5","slug":"no-entry-entered-just-felt-in-the-city-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एंट्री में घुसी बस शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो एंट्री में घुसी बस शहर में लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही दर्शनार्थियों से भरी बस शनिवार को दोपहर शहर के नो एंट्री इलाके में घुस गई। इससे घंटे भर तक लोग जाम में फंसे रहे।
जेसीज चौराहे से ओलंदगंज तक बस नो एंट्री जोन में पहुंच गई लेकिन रास्ते में उसे रोकने के लिए कोई ट्रैफिक का सिपाही नहीं मिला। जबकि जेसीज चौराहे पर पुलिस की 24 घंटे ड्यूटी होती है।
नो एंट्री जोन में बस के पहुंचने पर जब जाम लग गया तब ट्रैफिक व्यवस्था में लगे सिपाहियों की नींद टूटी। प्रसाद होटल के पास बस जहां जाम में फंसी थी वहां बस को बैक होने मे भी काफी परेशानी हुई।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह जाम को हटवाकर बस को बैक कराया गया। तकरीबन एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इससे स्कूल से लौट रहे छात्रों को जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ी। जाम हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।