फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No cattle should die due to cold in cow shelters: Krishna Mohan

गोशालाओं में ठंड से न हो किसी गोवंश की मौत : कृष्ण मोहन

Fri, 14 Nov 2025 11:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
No cattle should die due to cold in cow shelters: Krishna Mohan
धर्मापुर। बीडीओ धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव ने शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में एडीओ पंचायत और सचिवों के साथ बैठक कर गोशालाओं की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में ऐसी व्यवस्था की जाए कि किसी गोवंश की मौत ठंड लगने से न हो।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि ठंड शुरू हो गई है। ऐसे में गोशालाओं में गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए उचित प्रबंध कर लें। उन्होंने सचिवों को निर्देश दिया कि गोशाला पर बने शेड पर पर्दा लगवा दें। गाय के छोटे बच्चों को बोरे की काऊ कोट बनवाकर पहना दें। गलन को कम करने के लिए जहां गोवंश रात में बैठती है वहा नीचे पुआल बिछवा दें।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि इन व्यवस्थाओं को जरूर समय से करवा दें। जिससे किसी भी गोवंश की ठंड से मौत न हो सके। पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. धर्मेंद्र सिंह द्वारा भी गोवंशों के स्वास्थ्य संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान एडीओ पंचायत राजेश यादव, सचिव राम कृष्ण पाल, अखिलेश कुमार, चंद्रजीत यादव, विपिन राय, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed