{"_id":"65e19de525aa91604c038baf","slug":"nitin-gadkari-attend-jansabha-and-many-projects-gifted-to-jaunpur-2024-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय नितिन गडकरी बोले: मुंबई की तरह होगा जौनपुर का विकास, यूपी को पांच लाख करोड़ की मिलेगी नई सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय नितिन गडकरी बोले: मुंबई की तरह होगा जौनपुर का विकास, यूपी को पांच लाख करोड़ की मिलेगी नई सौगात
Fri, 01 Mar 2024 03:21 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 01 Mar 2024 03:21 PM IST
सार
Nitin Gadkari Visit: केंद्रीय मंत्री ने मिर्जापुर और जौनपुर को 1750 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि यूपी में दस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनेंगे। स्मार्ट सिटी की तरह गांव भी स्मार्ट बनेंगे।
विज्ञापन
Nitin Gadkari Jaunpur visit
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जौनपुर का विकास मुंबई की तरह कराया जाएगा। नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। जौनपुर के उद्यमियों ने महाराष्ट्र में निवेश किया है। इन उद्यमियों से अपने जिले में निवेश करने को कहा गया है। इससे जनपद के साथ गांव के गरीब और किसान समृद्ध होंगे। देश वैभवशाली बनेगा। यूपी को जल्द ही पांच लाख करोड़ की नई सौगात दी जाएगी। दो लाख करोड़ से 10 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे ही बनाए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को जौनपुर और मिर्जापुर में 17,750 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया। अकेले जौनपुर को दस हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, फिर बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान जनसभा करके मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दस वर्षों में सात हजार किलोमीटर नए राष्ट्रीय राजमार्ग बने हैं, जो 2014 की तुलना में करीब दोगुना है। राष्ट्रीय राजमार्ग की कई परियोजनाएं 2024 में पूरी होंगी। 2024-25 में 80 हजार करोड़ रुपये से 3500 किलोमीटर सड़क निर्माण की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है। सड़कों का जाल बिछने से यातायात सुगम होगा।

बोले- अब किसान अन्नदाता ही नहीं, ऊर्जादाता भी
Nitin Gadkari Jaunpur visit
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब शहर ही नहीं, गांवों को भी स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए सबको आगे आना होगा। शहर की तर्ज पर ही गांवों में बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका लाभ गांव में रहने वाले लोगों को मिलेगा। गांव स्मार्ट बनेंगे तो किसान भी समृद्ध होंगे।
देश के किसान ऊर्जा प्रदाता, कर्जमुक्त हों किसान
उन्होंने कहा कि देश के किसान अन्नदाता ही नहीं हैं। अब ऊर्जा प्रदाता भी हैं। किसान अन्न के साथ हवाई जहाजों के ईंधन भी बना रहे हैं। मेरे पास एक वाहन है, जो एथेनॉल से चलता है। एथेनॉल बनाने वाला किसान ही है। जो वाहन 100 रुपये लीटर पेट्रोल से चलते हैं, वो अगर 25 रुपये लीटर एथेनॉल से चलने लग जाएं जो कैसा रहेगा। किसानों को कर्जमुक्त होना चाहिए। उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार मिलना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन