फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Action taken following reports of marriage involving minor police halt wedding

जौनपुर: नाबालिग से निकाह की सूचना पर कार्रवाई, पुलिस ने रुकवाया निकाह; बिना शादी लौटे बाराती

Mon, 26 Oct 2026 06:04 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: किशन चौबे Updated Mon, 26 Oct 2026 06:04 PM IST
सार

जौनपुर के शाहगंज में नाबालिग से निकाह कराए जाने की सूचना पर महिला कल्याण विभाग और पुलिस की टीम मैरेज लॉन पहुंची। दस्तावेजों की जांच में किशोरी नाबालिग पाई गई, जिसके बाद निकाह रुकवा दिया गया। महिला कल्याण विभाग ने किशोरी को संरक्षण में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Jaunpur Action taken following reports of marriage involving minor police halt wedding
निकाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शाहगंज नगर के एराकियाना मोहल्ले स्थित एक मैरेज लॉन में सोमवार को निकाह की तैयारियां चल रही थीं। बारात भी पहुंच चुकी थी, लेकिन नाबालिग से शादी कराए जाने की सूचना पर महिला कल्याण विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दस्तावेजों की जांच में किशोरी की उम्र कम पाए जाने पर निकाह रुकवा दिया गया। इसके बाद बारात बिना निकाह के ही लौट गई। महिला कल्याण विभाग की टीम किशोरी को अपने साथ ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पहुंची टीम
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक कॉलोनी निवासी किशोरी का विवाह प्रतापगढ़ जिले के एक गांव के युवक से तय हुआ था। सोमवार को बारात एराकियाना मोहल्ले के मैरेज लॉन में पहुंची थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने महिला कल्याण विभाग को सूचना दी कि शादी के लिए लाई गई किशोरी नाबालिग है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम सक्रिय हो गई और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

 
Trending Videos

दस्तावेजों की जांच में कम मिली उम्र
मौके पर पहुंची टीम में बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, सेंटर मैनेजर कविता वर्मा और सुपरवाइजर विकास बनवंशी शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। टीम ने किशोरी की उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। आधार कार्ड के अनुसार, किशोरी नाबालिग पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने निकाह रुकवा दिया और किशोरी को कोतवाली ले जाकर आवश्यक लिखा-पढ़ी की।

महिला कल्याण विभाग ने शुरू की जांच
कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला कल्याण विभाग की टीम किशोरी को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की जांच की जा रही है। उधर, निकाह की तैयारियों के बीच पुलिस और विभागीय टीम की कार्रवाई से मैरेज लॉन में हलचल मच गई। शादी नहीं हो पाने के कारण बारात को वापस लौटना पड़ा।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग से शादी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद महिला कल्याण विभाग की टीम किशोरी को अपने साथ ले गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed