फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nine students suffered food poisoning

फूड प्वायजनिंग सेे पीड़ित हुए नौ छात्र 

Thu, 18 Aug 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Nine students suffered food poisoning
मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती फूड प्वायजनिंग से पीड़ित बच्चे।
नगर के कृपाशंकर मोहल्ले में स्थित मदरसा फैजाने कदीरिया के नौ छात्र बुधवार को फूड प्वायजनिंग से पीड़ित हो गए। हालत खराब होते ही उनको उपचार के लिए मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि  छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 

महतवाना मोहल्ला निवासी मुनीर अहमद के पुत्र राशिद के चालीसवें का आयोजन था। जिसमें कृपाशंकर मोहल्ले में स्थित मदरसा फैजाने कदीरिया के छात्र शामिल होने गये थे। कुरान ख्वानी के बाद सभी ने जलेबी खायी। दस मिनट बाद ही जलेबी खाने वाले नौ छात्रों की हालत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन

 

इससे मौकेपर अफरातफरी मच गई। बीमार बच्चों में  गौहानी ग्राम निवासी गुलाम सरवर  (15) पुत्र शकील अहमद, मीरपुरखास निवासी अब्दुल करीम के दो पुत्र सरफराज(14) व इम्तियाज (11), सिराज (10) पुत्र  लालमोहम्मद, नईगंज निवासी मारूफ (12) पुत्र हबीबुल्लाह,  बारीगांव निवासी शमसाद (12) पुत्र मुस्ताक, शाहूपटटी  निवासी रमजान के दो पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रेहान (12) व मेराज (8) और मोतीनगर निवासी समीर (8) पुत्र शमशेर है। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी फूड प्वायजनिंग के शिकार थे। शाम चार बजे हालत सुधरने पर सभी को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed