{"_id":"5f69ece98ebc3ede042247ae","slug":"nine-injured-including-couple-in-road-accidents-jaunpur-news-vns548656788","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दंपती समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दंपती समेत नौ घायल
विज्ञापन
शाहगंज/सतहरिया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में दंपती समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित पाकिजा आइस फैक्ट्री के समीप मंगलवार को मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पति-पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी विजय अपनी पत्नी विनीता सहित पुत्र अभिनव व वैभव के साथ बाइक से आजमगढ़ जिले में अपने ससुराल जा रहे थे। नगर स्थित पाकिजा आइस फैक्ट्री के समीप सामने से तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार चारों सड़क पर गिर पड़े। उन्हें चिकित्सालय लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित वाहन को कब्जे में ले लिया है।
वहीं, सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूबीआई शाखा के पास मंगलवार की सुबह बस के धक्के से एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में राजबहादुर मौर्या, विजय बहादुर मौर्या, विश्वास, मंशी, नंद लाल निवासी हरपुर गोध, कैलीडीह जिला प्रतापगढ़ के निवासी हैं। सभी दो बाइक से अपने रिश्तेदार अरविंद मौर्या हनवासी अमोध थाना पंवारा के यहां जा रहे थे। वे सतहरिया में बाइक खड़ी कर मिठाई खरीदने जा रहे थे, तभी पीछे से अनुबंधित सरकारी बस ने धक्का मार दिया। जिसमें पांचों जख्मी हो गए। उन्हें इलाज हेतु सीएचसी सतहरिया ले आया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।