फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   NHAI chairman reached Janghai, checked the quality of Machhlishahr-Bhadohi four-lane road

Jaunpur News: जंघई पहुंचे एनएचएआई के चेयरमैन, मछलीशहर-भदोही फोरलेन की परखी गुणवत्ता

Fri, 04 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
NHAI chairman reached Janghai, checked the quality of Machhlishahr-Bhadohi four-lane road
मछलीशहर-वाराणसी हाइवे के निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों से जानकारी लेते एनएचएआइ चेयरमैन। संवाद
मीरगंज। मछलीशहर से वाराणसी तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन संतोष यादव ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हाईवे की गुणवत्ता, फिनिशिंग और सुरक्षा मानकों को परखा। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए। चेयरमैन भदोही से होते हुए मोढ़, सुरियावां और दुर्गागंज के रास्ते जंघई पहुंचे। यहां से उन्होंने गोधना और बंधवा बाजार तक सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। मछलीशहर से वाराणसी तक फोरलेन हाईवे का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण में मछलीशहर से भदोही तक सड़क निर्माण के लिए 640 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। नवंबर 2023 में शुरू हुआ निर्माण कार्य स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया है।
विज्ञापन

जंघई में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का काम रेलवे की औपचारिक अनुमतियों के कारण कुछ प्रभावित हुआ था। हालांकि, अब इसका ढांचागत कार्य भी अंतिम चरण में है। एनएचएआई के जेई ओपी प्रसाद ने बताया कि चेयरमैन ने सड़क और सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बचे हुए छोटे-मोटे कार्यों को जल्द पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आदित्य, कृष्ण मूर्ति सहित एनएचएआई और कार्यदायी संस्था के तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed