फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   New patients are being found everyday, yet people are not alert

हर रोज मिल रहे नए मरीज फिर भी नहीं चेत रहे लोग

Wed, 19 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
New patients are being found everyday, yet people are not alert
जौनपुर। जौनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले में 65 नए संक्रमित मिले। संक्रमण का सबसे अधिक खतरा शहर में है। मंगलवार को शहर में 21 नए संक्रमित मिले। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक ने बताया कि बदलापुर में दो, बक्शा में एक, धर्मापुर में दो, डोभी और जलालपुर में 1-1, केराकत में 3, महराजगंज में एक, मडियाहूं में 7, मुंगराबादशाहपुर में 9, मुफ्तीगंज में 7, रामपुर और रामनगर में 1-1, शाहगंज में 3, सिरकोनी में 3, सोंधी और सुजानगंज में 1-1 और जौनपुर शहर में सबसे अधिक 21 संक्रमित मिले हैं। जिले कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन करीब 50 मरीज मिल रहे हैं। फिर भी लोग चेत नहीं रहे हैं। सोमवार को 64 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी लोगों की भीड़ लग रही है। निर्देश के बाद भी कोविड गाइड लाइन को दरकिनार कर लोग घूम रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक पखवारे में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 447 तक पहुंच गई है। इसमें से 122 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार, जिले में अब कुल 325 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed