फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   New inverter became the cause of death in the house, the young man died due to current

घर में नया इंवर्टर बना मौत का सबब, करंट से गई युवक की जान.

Wed, 02 Jun 2021 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
New inverter became the cause of death in the house, the young man died due to current
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के लाला के पूरा (इटहरा) गांव में नया इनवर्टर युवक की मौत का सबब बन गया। इनवर्टर ठीक करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लाला के पूरा इटहरा गांव निवासी दुर्गेश तिवारी (30) पुत्र दिनेश तिवारी दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते था। तीन दिन पहले ही वह घर आया था। मंगलवार को तेज आंधी-पानी के बाद बिजली कई घंटे के लिए गुल हो गई। इस दरम्यान दुर्गेश ने घर में इनवर्टर लगाने का फैसला किया। शाम को नया इनवर्टर लेकर घर पहुंचा और एक इलेक्ट्रिशियन से इनवर्टर का कनेक्शन करवाया। देर रात में बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो घर में बत्ती नहीं जली। दुर्गेश खुद कनेक्शन ठीक करने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। किसी तरह परिजनों ने उन्हें करंट से छुड़ाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में चीख पुकार मच गई और गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed