फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   New bus service started from Jaunpur depot to Obra via Sonbhadra

Jaunpur News: जौनपुर डिपो से सोनभद्र होते हुए ओबरा तक नई बस सेवा शुरू

Sat, 10 May 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
New bus service started from Jaunpur depot to Obra via Sonbhadra
जौनपुर। जौनपुर से सोनभद्र होते हुए ओबरा तक नई बस सेवा शुरू करा दी गई है। इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह सेवा दोपहर 12 बजे जौनपुर डिपो से वाराणसी, सोनभद्र होते हुए ओबरा तक जाएगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जौनपुर डिपो से प्रतिदिन 97 बसों का संचालन किया जा रहा है। रोज करीब छह से सात हजार यात्रियों का आवागमन होता है। डिपो से सोनभद्र होते हुए ओबरा तक सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इससे समय और अधिक पैसा खर्च करना पड़ता था। इसके लिए इस मार्ग पर लंबे समय से रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। अब इस मार्ग पर परिवहन निगम की ओर से नई बस सेवा बृहस्पतिवार से शुरू करा दी गई है। जौनपुर डिपो से दोपहर 12 बजे से वाराणसी, सोनभद्र होते हुए करीब 11 बजे बस ओबरा पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह सात बजे से ओबरा से सोनभद्र, वाराणसी होते हुए जौनपुर पहुंचेगी। इस मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। डिपो इंचार्ज प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया है कि ओबरा तक सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब नई सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed