{"_id":"61325da38ebc3e883a4c0814","slug":"neha-first-in-essay-writing-ashu-second-jaunpur-news-vns60956607","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध लेखन में नेहा प्रथम, आशु को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध लेखन में नेहा प्रथम, आशु को दूसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गभिरन। क्षेत्र के रुस्तमपुर की पूर्व प्रधान स्व. विद्यावती पांडेय की स्मृति में शुक्रवार को हर मन का उत्सव, आजादी का अमृत महोत्सव... विषय पर ब्लॉक स्तरीय ऑनलाइन हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर में विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के कक्षा 10 की छात्रा नेहा गुप्ता प्रथम और कक्षा नौ की छात्रा आशु उपाध्याय को द्वितीय स्थान मिला। आठवीं के छात्र प्रिंस यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं गायत्री विद्या मंदिर इंटरमीडिएट के छात्र प्रशांत मिश्र और नेहरू बाल उद्यान सीनियर सेकेंड्री कन्हैयापुर के छात्र सौरभ मिश्र और मेजबान विद्यालय के छात्र शेरू यादव को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके पहले मेजबान कॉलेज की छात्रा जानकी को विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सुभाषचंद्र पांडेय ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता हृदयनारायण शुक्ल और संचालन बृजेंद्र तिवारी ने किया। विद्यालय के प्रबंधक और प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने अतिथियों का स्वागत किया। संयोजन प्रधानाचार्या प्रिया पांडेय ने किया। निर्णायक मंडल में अशोक सिंह, हौशिला यादव और त्रिलोचन प्रचेता रहे। इस मौके पर रमाशंकर तिवारी, देवतादीन यादव, क्षमा सिंह, रागिनी यादव, विकास श्रीवास्तव और सुशांत मिश्र मौजूद रहे।