फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Needed 6 million to fill potholes, got 1.38 crore

सड़कों के गड्ढे भरने के लिए चाहिए 6 करोड़, मिले 1.38 करोड़

Tue, 14 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Needed 6 million to fill potholes, got 1.38 crore
18- नईगंज में हाईवे पर टूटी सड़क। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 5.95 करोड़ की जरूरत थी लेकिन सरकार ने 1.38 करोड़ देकर हाथ खींच लिए। लिहाजा सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका। शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर गड्डे ही गड्ढे हैं। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। लोग सड़कों पर हिचकोले खाने को विवश हैं। बजट नहीं मिला तो अभी और कुछ दिनों तक लोगों को गड्ढों में ही चलना होगा।
विज्ञापन

जिले में आवागन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 3854 सड़कों का निर्माण कराया गया है। इन सड़कों की कुल लंबाई 6245 किलोमीटर है। सड़कों के इस जाल में 263 किलोमीटर राजमार्ग हैं जबकि 93 किलोमीटर प्रमुख जिला मार्ग हैं। ग्रामीण मार्गों की कुल लंबाई 4800 किलोमीटर है। अप्रैल 2019 में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सरकार के फरमान के बाद लोक निर्माण विभाग ने 5.95 करोड़ की डिमांड की थी। लेकिन सरकार की ओर से महज 1.38 करोड़ का बजट मिल सका। मामूली बजट में प्राथमिकता के आधार पर विभाग ने पहले स्टेट हाईवे फिर, प्रमुख जिला मार्ग और गांव के मार्गों को गड्ढा मुक्त करने का प्लान तैयार किया था। लंबे इंतजार के बाद बजट मिला भी तो डिमांड से बेहद कम। विभाग ने दबाव बनाकर कई बड़े ठेकेदारों से एडवांस में भी कुछ सड़कों को गड्ढा मुक्ति और पैचिंग का काम कराया है। फिर भी अभी दो सौ किलोमीटर से अधिक सड़कों पर गड्ढे हैं।
विज्ञापन

गड्ढा मुक्ति के लिए 5.95 करोड़ की डिमांड भेजी गई थी। 1.38 करोड़ मिला है। जिसे खर्च कर कई प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। शेष बजट मिलने पर बाकी सड़कों को भी गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधाकृष्ण
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed