फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Need to remain updated in the age of technology: Prof. Payal Chandel

Jaunpur News: तकनीक के युग में अपडेट रहने की जरूरतः प्रो. पायल चंदेल

Wed, 07 Feb 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Need to remain updated in the age of technology: Prof. Payal Chandel
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन के संगोष्ठी हाल में आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। इसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पायल चंदेल ने कहा शोध में आधुनिक तकनीक का प्रयोग तेजी से चल रहा है। इस क्षेत्र में बदलाव बहुत जल्दी-जल्दी हो रहे हैं। इसलिए अपने आप को अपडेट करने की जरूरत है। कहा राजगार का मतलब सिफ सिर्फ नौकरी ही नहीं जो आप चाहते हों वह करें। आप अपना स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं। उन्होंने शोध की समस्या, प्राविधि और रिसर्च प्रश्नावली पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही उसके आयामों को उदाहरण सहित समझाया। स्वागत कार्यक्रम समन्वयक प्रो.अजय प्रताप सिंह ने किया। सह समन्वयक डॉ.मनोज पांडेय ने कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की रुपरेखा पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। दूसरे सत्र को प्रबंध संकाय के डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो.अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.वीडी शर्मा, डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.सुधीर उपाध्याय, अनुपम कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ.अनु त्यागी व आभार डॉ.जाह्नवी श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

06जेएनडी19: लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए। विज्ञप्ति।

06जेएनडी19: लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए। विज्ञप्ति।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed