फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   NDA Nishad Party MLA Ramesh Singh faces difficulties High Court seeks reply on former minister shailendra singh lalai allegation

Jaunpur News: विधायक रमेश सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पूर्व मंत्री के आरोप पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Fri, 27 May 2022 12:30 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 May 2022 12:30 PM IST
सार

जौनपुर के शाहगंज सीट से निषाद पार्टी एवं भाजपा गठबंधन विधायक रमेश सिंह पर चुनावी शपथपत्र में गलत जानकारियां देने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
NDA Nishad Party MLA Ramesh Singh faces difficulties High Court seeks reply on former minister shailendra singh lalai allegation
निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह और पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शाहगंज सीट से निषाद पार्टी एवं भाजपा गठबंधन विधायक रमेश सिंह पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप लगा है। समाजवादी पार्टी के नेता व शाहगंज सीट से पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


आवेदन को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर रमेश सिंह से साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। कहा है कि यदि विपक्षी अपना जवाब दाखिल कर हाजिर नहीं होता है तो याचिका तय कर दी जाएगी। अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने दिया है। कोर्ट ने पंजीकृत डाक में नोटिस प्रकाशित करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

आय की जानकारी अलग-अलग

शैलेंद्र यादव ललई की ओर से अधिवक्ता सरोज कुमार यादव ने कहा कि रमेश सिंह ने चुनाव अधिकारी को दिए हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज कई आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई। जो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के उपबंधों का उल्लंघन है। यह भी आरोप है कि रमेश सिंह ने अपनी पत्नी की आय की जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कुछ और जबकि विधानसभा चुनाव में कुछ और दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि मतदान के दौरान तीन हजार से अधिक लोगों को वोट देने से रोका गया। याचिका में झूठा हलफनामा दाखिल करने के कारण विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है।  बताते चलें कि विधानसभा चुनाव में शाहगंज सीट से चार बार के विधायक और दो बार मंत्री रहे शैलेंद्र यादव ललई को 719 वोटो से हार का सामना करना पड़ा था। 20 साल बाद इस सीट पर सपा को जीत नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed