फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   navratra

नवरात्र आज से, घरों में होगी देवी की आराधना........

Mon, 12 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
navratra
चैत्र नवरात्र के आगनम के तहत ओलन्दगंज में पूजन सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शक्ति की आराधना का विशेष पर्व नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। कोरोना के कारण जारी पाबंदियों के बीच इस बार घरों में ही नवरात्र पूजन के लिए लोग तैयारियों में जुटे रहे। बाजारों में कलश, दीप, नारियल, चुनरी सहित अन्य पूजन सामग्रियों की खरीदारी जोरों पर रही। उधर, मंदिरों में भी साफ-सफाई के साथ भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग के बीच दर्शन कराने की कवायद की जा रही है। चौकियां स्थित मां शीतला धाम में देवी के झांकी दर्शन होंगे। वहीं मैहर देवी मंदिर में मास्क और दो गज की दूरी का पालन कराते हुए पांच-पांच लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। गत वर्ष भी वासंतिक नवरात्र के वक्त कोरोना का व्यापक असर था। लिहाजा मंदिरों के कपाट पूरी तरह बंद रहे। झां की दर्शन का भी सौभाग्य नहीं मिल पाया था। लोगों को घरों में ही पूजन करना पड़ा था। शारदीय नवरात्र में लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेका। हालांकि तब भी कई तरह की पाबंदियां जारी थीं। इस बार फिर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में लोग घरों में ही अनुष्ठान की तैयारी में जुटे हैं। सोमवार को शहर के बाजारों में नारियल, चुनरी, फल, कलश, दीप आदि पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। हालांकि मंदिरों में कोरोना से बचाव के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। मां शीलता धाम चौकिया मंदिर समिति के प्रबंधक अजय कुमार पंडा का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर भक्तों को झांकी से दर्शन कराया जाएगा। किसी को भी गर्भ गृह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नगर के परमानतपुर स्थित मां शारदा शक्तिपीठ मैहर मंदिर के प्रधान न्यासी महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि बारी-बारी से केवल पांच व्यक्ति मास्क और दो गज की दूरी का पालन करते हुए दर्शन कर सकेंगे। नवरात्र उत्सव में पूजा-पाठ सहित समस्त धार्मिक कार्यक्रम ट्रस्टियों की देखरेख में मंदिर प्रबंधन यथावत जारी रखेगा। गणगौर पूजा 15 को, दुर्गा सप्तमी 19 को, दुर्गाष्टमी 20 को और श्रीरामनवमी 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। नवरात्र को लेकर मालाफूल और चुनरी आदि की दुकानें सजने लगी हैं। दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में साफ-सफाई के साथ भक्तों को दर्शन कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed