फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Navodaya Vidyalaya's entrance exam will be held at eight centers

Jaunpur News: आठ केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Wed, 27 Dec 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya's entrance exam will be held at eight centers
जौनपुर। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को कराई जाएगी। इसके लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। 80 सीटों के लिए 7985 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से एक बजे तक होगी। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए सेंट पैट्रिक्स स्कूल पचहटिया जौनपुर, संतगुरूपद संभवराम एकेडमी सीटी स्टेशन, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल पचहटिया, डाॅ.रिजवी लर्नर्स एकेडमी स्टेशन रोड, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल जगदीशपुर वाराणसी रोड, डीबीएस इंटर कालेज रामदयालगंज मड़ियाहूं रोड, मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर शाहगंज रोड़, राजकीय बालिका इंटर कालेज जिला अस्पताल रोड़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा के संयोजक अरविंद जायसवाल ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को शुचिता पूर्ण व पारदर्शी तरीके से प्रवेश परीक्षा कराने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा से एक सप्ताह पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed