फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   National President of Subhaspa said in Jaunpur: Yogi is unable to handle UP even after having two Deputy Chief Ministers

जौनपुर में बोले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्षः दो उपमुख्यमंत्री होने के बाद भी यूपी नहीं संभाल पा रहे योगी

Thu, 12 Aug 2021 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
National President of Subhaspa said in Jaunpur: Yogi is unable to handle UP even after having two Deputy Chief Ministers
धर्मापुर क्षेत्र के तियरी गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में सुभासपा के राष्टीय अध्यक्ष ओम - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में अपराध, लूट हत्या डकैती चरम पर है। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ दो उपमुख्यमंत्री के साथ भी प्रदेश की कमान नहीं संभाल पा रहे हैं। क्योंकि आए दिन इनके नेताओं द्वारा अधिकारियों व आमजन के साथ ज्यादती की जाती है।
विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर बृहस्पतिवार को धर्मापुर क्षेत्र स्थित नेशनल चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल तियरी गांव में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है। बहन बेटियों की इज्जत खतरे में है। दिन दहाड़े बैंकों को लूट लिया जा रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के साथ मन की बात करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव कुछ ही महीने बाद होगा और हमारा राजभर समाज इस बार के विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका में रहेगा। इसलिए अभी से ही कार्यकर्ता क्षेत्र में रोज निकलकर लोगों को यह बताएं कि यदि इस बार इस सरकार को प्रदेश से नहीं हटाया तो प्रदेश बर्बादी के कगार पर चला जाएगा। इसलिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर इस सरकार को प्रदेश से हटाने में सहयोग करें। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर, सुनील राजभर, दीपक भारती, राजेश राजभर, अजय राजभर, योगेश विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, राजन यादव, अरविंद यादव, रामेश्वर, विपिन राजभर, हृदय नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed