{"_id":"60057b738ebc3e340a04aa2e","slug":"narcotics-bureau-and-stf-raided-shahganj-cuff-syrup-recovered-in-huge-amount-in-juanpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नारकोटिक्स ब्यूरो और एसटीएफ का शाहगंज में छापा, भारी मात्रा में कफ सीरप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नारकोटिक्स ब्यूरो और एसटीएफ का शाहगंज में छापा, भारी मात्रा में कफ सीरप बरामद
Mon, 18 Jan 2021 05:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 18 Jan 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
बरामद कफ सीरप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग लखनऊ और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने नगर के अयोध्या मार्ग स्थित एक ट्रांसपोर्ट गोदाम पर छापा मारा। गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद हुई है।
विज्ञापन
टीम ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद जौनपुर और सुल्तानपुर के कुछ लोगों का बताया जा रहा है। इसे बंगाल भेजने की तैयारी थी। प्रतिबंधित कफ सीरप के अवैध कारोबार के खुलासे से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भादी मोहल्ला निवासी राजकुमार के ट्रांसपोर्ट का कार्यालय व गोदाम नगर के अयोध्या मार्ग पर है। रविवार की रात करीब दस बजे गोदाम के सामने दो ट्रक पर पेटी में भरा माल लादा जा रहा था। इसी दौरान अचानक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम धमक पड़ी।
विज्ञापन
टीम ने पूरे गोदाम को अपने घेरे में ले लिया। पेटी खोली गई तो उसमें प्रतिबंधित कफ सीरप भरी थी। एक ट्रक में प्लाईवुड और दूसरे ट्रक में चावल की बोरियों के बीच कफ सीरप की पेटियों को रखकर बाहर भेजने की तैयारी थी। दोनों ट्रक व गोदाम से 66 हजार शीशी प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद हुई। सोमवार की देर शाम तक टीम दवाओं के मिलान और कागजी औपचारिकताओं में जुटी रही।