फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Narayanpur Rajwaha canal track broken, hundreds of acres of crops submerged

Jaunpur News: नरायनपुर रजवाहा नहर की पटरी टूटी, सैकडों एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 25 Aug 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Narayanpur Rajwaha canal track broken, hundreds of acres of crops submerged
मीरगंज। शारदा सहायक खंड-39 नरायनपुर रजवाहा माइनर की पटरी भटहर के चौधरीपुर गांव के पास टूटने से सैकडों एकड़ धान की फसल डूब गई। मौके पर पहुंचे नहर विभाग के कर्मियों ने मजदूरों की सहायता से नहर की पटरी को ठीक कराया।
विज्ञापन

नहर प्रतापगढ़ के कहला गांव से निकल कर जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर और बरसठी ब्लॉक के गांवों से होकर रामपुर ब्लॉक तक पहुंचती है। इससे लाखों एकड़ जमीन की सिंचाई होती है। शनिवार रात मछलीशहर के ग्राम पंचायत भटहर के चौधरीपुर गांव के पास रात में नहर की दक्षिणी पटरी टूट गई। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो अगल-बगल के धान की सैकडों एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर नहर विभाग के जिलेदार, अशोक कुमार, अमीन लालजी, अमीन शीतला प्रसाद, हल्का सींच पाल अजनूल इस्लाम, सींच पाल सतीश, बेलदार जीतलाल और मुकेश कुमार पहुंचे। ठेकेदार ज्ञानेंद्र यादव अकेलू ने मजदूरों की सहायता से नहर की पटरी को ठीक कराया। मजदूर शनिवार दोपहर पटरी बांधने मे सफल हुए। चौधरीपुर के बबलू यादव, संजय यादव, रामअछैबर यादव, सवैया के दीनानाथ यादव, पन्नालाल यादव, अशोक यादव बाबा का कहना है की नहर को समय से बांध दिया गया है। एसडीओ नहर विभाग विनय कुमार त्रिपाठी का कहना है नहर की पटरी को बंधवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed