फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nara-e Haddari resigning in imamabada

इमामबाड़े में गूंजते रहे नारा-ए हैदरी

Wed, 12 Apr 2017 12:43 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 12 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nara-e Haddari resigning in imamabada
केक काटते शिया धर्म के लोग। - फोटो : jounpur
शेरे खुदा हजरत अली के विलादत (जन्म) पर 13 रजब मंगलवार को शिया बाहुल्य इलाकों में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने एक दूसरे को मौला अली की आमद पर मुबारकबाद पेश की। उलेमाओं ने हजरत अली के जीवन पर प्रकाश डाला। सदर इमाम बारगाह स्थित जामिया इमाम जाफर सादिक में महफिल का आयोजन हुआ। जिसमें शायरों ने कलाम पेश किए। इस दौरान नारा-ए-हैदरी से इमामबाड़े गूंजते रहे।
विज्ञापन


शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि मुसलमानों के चौथे खलीफा शिया समुदाय के पहले इमाम और पैगंबरे इस्लाम के दामाद हजरत अली एक ऐसे आदर्श महापुरुष थे जिनका पूरा जीवन ईश्वरी उपदेश के सांचे में ढला था। जो उपदेश वह लोगों को देते थे उस पर अमल कर के दिखाते थे। इमाम और खलीफा होने के बाद भी उनका समय इबादत में बीतता था। हजरत अली का जन्म अल्लाह के घर पवित्र काबा शरीफ  में हुआ था। आपकी वालिदा (मां) आपकी विलादत के पहले जब काबे शरीफ  के पास गई तो अल्लाह के हुक्म से काबे की दीवार ने आपकी मां को रास्ता दे दिया था। उनके काबे में तशरीफ लाने के चार दिन बाद 13 रजब को हजरत अली पैदा हुए। पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद का मौला अली की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा था।
विज्ञापन


19 रमजान को सहरी के बाद जब सुबह की नमाज अदा की जा रही थी तो नमाजियों के बीच खड़े कातिल रहमान इब्ने मुलजिम ने जहर से बुझी तलवार से मौला अली पर वार कर दिया। लोगों ने बाद में कातिल को पकड़ लिया। इस मौके पर अनमोल, अली कैसर, आकिफ  हुसैनी, मौलाना दिलशाद खान, मौलाना रजा अब्बास, मौलाना आसिफ, मोहम्मद सोहराब मौजूद रहे। उधर, हजरत अली का जन्म दिन मानिक चौक पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। गोपालपुरी जामियां नासीरिया महाविद्यालय के  मौलाना सैय्यद मुबस्सिर हुसैन रिजवी ने कुरान की तेलावत की और नज्र किया। वक्ताओं ने कहा कि हजरत अली ऊंच-नीच व नस्ल -भेद पर यकीन नहीं रखते थे। आयोजक सैय्यद शमशीर हुसैन रहे। इस दौरान सैय्यद जावेद रिजवी, डा.दिलगीर हसन, शमीम हैदर, मीसम अली, विनय मिश्रा एडवोकेट, रामआसरे गुप्ता, संजय श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed