फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Napa will decide the rent of shops again

दुकानों का फिर से किराया तय करेगी नपा

Sat, 28 Aug 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Napa will decide the rent of shops again
नगर पालिका प्रशासन अब अपनी आय बढ़ाने में जुट गया है। इसके लिए पालिका प्रशासन ने शहर में स्थित अपनी दुकानों का किराया बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। दुकानों की सूची तैयारी की जा रही है। इसके बाद दुकानों का फिर से आवंटन और किराया तय करने आदि संबंधी कार्य किए जाएंगे। कई साल पहले दुकानों के निर्माण के बाद आवंटित किए जाने के दौरान ही जो किराया निर्धारित किया गया था, वही अभी किराया अब भी लिया जा रहा है। इससे नगर पालिका को प्रतिमाह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इस आय को लेकर पालिका प्रशासन अब गंभीर हो गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन जौनपुर ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर मौजूद अपनी भूमि पर दुकान बनवाया है। पालिका की शहर में करीब 529 दुकानें हैं। इन दुकानों का आवंटन तत्कालीन समय में निर्माण कार्य के बाद ही किया गया था। उस दौरान दुकानों का जो किराया तय किया था, वही किराया अब भी वसूल किया जा रहा है। उस दौरान प्रति माह किसी दुकान का किराया 100 रुपये तो किसी का 200 रुपये निर्धारित किया गया था। तब और अब में काफी परिवर्तन हो चुका है। इस बीच पुराना किराया वसूल किए जाने से पालिका प्रशासन को सात से आठ लाख रुपये का घाटा हो रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए अब जिम्मेदार इन दुकानों को फिर से आवंटित करने और नए सिरे से किराया तय करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दुकानों व दुकानवार मिलने वाले किराया आदि का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सूची तैयार करने के बाद फिर से दुकानों का आवंटन व वर्तमान समय के हिसाब से किराया तय किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी भू राजस्व राज कुमार द्विवेदी का कहना है कि दुकानों का नये सिरे आवंटित करने और वर्तमान समय के हिसाब से किराया तय करने का कार्य शीघ्र ही किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। दुकानों के निर्माण के बाद आवंटन के समय जो किराया निर्धारित किया गया था, वही किराया अब भी वसूल किया जा रहा है। इसके चलते नगर पालिका को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसे गंभीरता से लेकर यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन जगहों पर हैं पालिका की दुकानें
जौनपुर। शहर के लालबहादुर शास्त्री मार्केट, इंदिरा मार्केट, सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहे आदि स्थानों पर नगर पालिका की अपनी दुकानें हैं। इन स्थानों पर कुल 529 दुकानों के निर्माण किए गए हैं। जिन लोगों को दुकान आवंटित हैं, उनसे किराया वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed