फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nand's house Anand Bhoyo Jai Kanhaiya Lal

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Thu, 17 Aug 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Thu, 17 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nand's house Anand Bhoyo Jai Kanhaiya Lal
SRI KRISHNA
। जनपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चहुंओर जश्न का माहौल रहा। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित मनमोहक झांकियां सजाई गई थी। झांकी में उनके जीवन से जुड़ी कई घटनाओं को दिखाया गया था। रात 12 बजते ही हर तरफ जय कन्हैया लाल की गूंज के साथ घंटे-घड़ियाल बजाकर नंद के घर आनंद भयो की खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन


थाना परिसर स्थित मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। शहर के मां मैहर मंदिर परिसर, शीलता धाम चौकिया, नवदुर्गा शिवमंदिर, बड़े हनुमान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। घरों में श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई थी।सिकरारा के अजोशी धाम, शक्तेश्वर नाथ मन्दिर,शेरवा के हनुमान मन्दिर, ब्रह्म बाबा मन्दिर आदि देवालयों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूम धाम से मनाया गया। सुईथाकला सरपतहां थाना परिसर में धूमधाम से कृष्ण जन्म अष्टमी मनाई गई। थाना प्रभारी अरविद पांडेय ने पूजा-पाठ किए।
विज्ञापन

धर्मापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान की झांकी जगह-जगह सजाई गई। भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चन की गई।

मछलीशहर जन्माष्टमी पर दियावां महादेव मंदिर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता जन्माष्टमी धूम-धाम से मनाई गई। कचरहा टीम प्रतियोगिता विजेता बनी। टीम के पवन चौहान ने मटकी फोड़ी। विजेता टीम को 5001 रूपए पुरस्कार दिया गया। आयोजकों में नागेन्द्र शुक्ल, चन्द्रमा मिश्र, उमेश मिश्र ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बक्शा: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नौपेड़वा बाजार में श्री कृष्ण राधा की खूबसूरत झांकी सजाई गयी। श्री राम जानकी मंदिर, हनुमान मंदिर, चौरामाता सहित जगह-जगह झांकी सजायी गयी। श्री यादवेश इण्टर कालेज के समीप कलाकार मोतीलाल जायसवाल द्वारा पहाड़ो पर बनायी गयी श्री कृष्ण राधा, शंकरजी एवं हनुमान जी की झांकी अपने आप मे अद्भुत रही। थाना स्थित हनुमान गढ़ी मन्दिर जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गयी। इस मौके पर बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, समाजसेवी अखिलेश सिंह भुवाल, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, सुनील सिंह आदि मौजूद थे। स्वागत थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने किया। चुरावनपुर गांव में आस्था मिश्रा ने श्री कृष्ण राधा की सुन्दर झांकी के अलावा उनकी रासलीला की बेहतरीन प्रस्तुति की।  


मीरगंज: कृष्ण जन्माष्टमी मंदिरो मे झांकिया सजाकर जन्माष्टमी मनाई। पुलिस जीआरपी व आरपीएफ परिसर में जन्माष्टमी मनाई गयी। बंधवा बाजार, भटहर, गोधना बाजार मे जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed