फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Namaz offered in Idgah and Mosques

ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई नमाज

Tue, 03 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Namaz offered in Idgah and Mosques
ईद पर्व के मौके पर मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में नमाज पढ़ते मुस्लिम बंधु। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिलेभर में मंगलवार को पूरी अकीदत के साथ ईद मनाई गई। लोगों ने ईदगाहों व अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ी। साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी। शहर में ईद-उल फितर की नमाज शाही ईदगाह में सुबह पौने नौ बजे पढ़ी गई। मौलाना हसनैन अहमद की सरपरस्ती में मौलना अब्दुल जाहिर खुसैमा ने नमाज पढ़ाई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। शाही ईदगाह के बाहर बने पंडाल में सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक अरशद खान, विवेक रंजन यादव, दीपचंद राम, आरिफ हबीब, निखिलेश सिंह, मोतीलाल यादव आदि ने लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं, सदर इमाम बाड़े में मौलाना महफूजुल हसन खां ने नमाज अदा कराई। नकी फाटक पर मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने ईद की नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

खेतासराय: शाही ईदगाह में ईद की नमाज सूफी शफीकुल कादरी ने पढ़ाई। नमाज के बाद सभी लोग एक दूसरे के गले मिले। नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद तथा ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन भोला ने सभी लोगों को मुबारक दी। हालिमी मस्जिद में मौलाना नसीम ,गुरैनी ईदगाह में मुफ्ती नसीम अहमद तथा मानीकलां ईदगाह में हाफिज रेयाज ने नमाज की इमामत की। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय , तहसीलदार शाहगंज तथा लेखपाल संदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

मछलीशहर: नगर में ईदगाह में शहर ए इमाम अबुल कलाम ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, कर्बला सहित नगर की 9 मस्जिदों में पेशे इमाम ने नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीआरओ राजकुमार द्विवेदी, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ अंतर सिंह, कोतवाल अवनीश रॉय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर: पुरानी बाजार ईदगाह व तहसील प्रांगण स्थित मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने नमाज अदा कराई। ईदगाह में मौलाना आरिफ़ रजा ने नमाज अदा कराई।

सिकरारा: बरईपार चौराहा स्थित मस्जिद पर हाफिज सज्जाद हुसैन ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा खपरहा, रीठी, फतेहगंज समाधगंज में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी की देखरेख में नमाज अदा की गई। मुफ्तीगंज: जामा मस्जिद में इमाम मौलाना बहाउद्दीन अंसारी ने नमाज पढ़ाई। इस मौके पर मौके पर उप निरीक्षक शेषनाथ सिंह मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर: ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सभी मस्जिदों में अदा की गई। जामा मस्जिद, ईदगाह, अकबरी मस्जिद सहित नगर के कई मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। महराजगंज: क्षेत्र के सभी ईदगाहों में ईद की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ अदा की गई। देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

ईद पर्व के मौके पर मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में नमाज पढ़ते मुस्लिम बंधु। संवाद

ईद पर्व के मौके पर मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में नमाज पढ़ते मुस्लिम बंधु। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed