फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   NAAC team examined the educational quality of U.V.

Jaunpur News: नैक टीम ने परखी पूविवि की शैक्षिक गुणवत्ता

Sun, 03 Dec 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
NAAC team examined the educational quality of U.V.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन के लिए प्रो.दिलीप कुमार सैकिया की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम ने रविवार को निरीक्षण कार्य शुरू कर दिया। टीम तीन, चार व पांच दिसंबर तक विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययन, लैब, स्टूडियों समेत अन्य गतिविधियों, संसाधनों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल में सुबह टीम के समक्ष सबसे पहले विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या और भावी योजनाओं का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया। कुलपति प्रो.सिंह ने कहा कि संबद्ध महाविद्यालयों की समय से परीक्षा और उनका रिजल्ट घोषित करने में हमने बड़ी सफलता पाई है। शोध की गुणवत्ता के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया। इसके परिणामस्वरूप एक दर्जन से अधिक शोध प्रोजेक्ट शिक्षकों को मिले। कुलपति के प्रस्तुतीकरण के बाद टीम ने कुलपति सभागार में संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष के साथ संवाद कर विश्वविद्यालय से जुड़ी अन्य जानकारियां ली। कुलपति सभागार में टीम ने संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और अध्ययन परिषद के सदस्यों के साथ संवाद किया। उन्होंने उनसे परिसर के पाठ्यक्रमों और शोध के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। प्रो.बीबी तिवारी, डॉ.अजय द्विवेदी, प्रो.मुराद अली, प्रो.प्रदीप कुमार, प्रो.अजय प्रताप सिंह ने द्विपक्षीय संवाद में अपनी बात रखी। शोध कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। आईक्यूएसी सेल के समन्वयक प्रो.मानस पांडेय ने टीम का स्वागत के साथ परिचय कराया। इसके पूर्व टीम का अतिथि गृह में स्वागत हुआ। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी उमाशंकर, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उपकुलसचिव अमृतलाल, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, दीपक सिंह, बबीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन विभागों में पहुंची टीम
जौनपुर। नैक टीम ने इंजीनियरिंग संस्थान, प्रबंध संकाय, प्रो.रज्जू भैय्या भौतिकी शोध संस्थान, विज्ञान संकाय में जनसंचार विभाग और विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। दूसरी टीम फार्मेसी संस्थान, दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के बाद व्यावहारिक मनोविज्ञान पहुंचकर प्रस्तुतीकरण देखा। विद्यार्थियों द्वारा निर्मित डाक्यूमेंट्री एवं विश्वविद्यालय के यू-ट्यूब चैनल के साथ स्टूडियो का निरीक्षण किया। टीम में अध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार सैकिया, सदस्य समन्वयक प्रो.शंकर दामोधरन, प्रोफेसर संजय के जैन, प्रो.कृष्णन त्यागराजन, प्रो.देवानंद पाधा, प्रो.वृंद्धा जी. नैक पीयर टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed