फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Construction of four tehsil buildings will get speed, allocation of 10 crores

Jaunpur News: चार तहसील भवन निर्माण को मिलेगी गति, 10 करोड़ का आवंटन

Sun, 05 Feb 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of four tehsil buildings will get speed, allocation of 10 crores
चार तहसील भवन निर्माण को मिलेगी गति, 10 करोड़ का आवंटन
विज्ञापन

2007 से चल रहा निर्माण कार्य, अभी तक नहीं हो सका पूरा
2021 से चल रही एसआईटी जांच, पुनरीक्षित आगणन में बढ़ी दर
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जनपद की चार तहसीलों में निर्माणाधीन भवनों की जांच भले ही एसआईटी कर रही हो लेकिन इसका काम नहीं बंद होगा। इसकी जांच वर्ष 2021 से चल रही है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की ओर से पुनरीक्षित आगणन की दर भी स्वीकार कर ली गई है।
इसके लिए पहली किश्त के रूप में 10 करोड़ छह लाख रुपये आवंटन किया गया है। हालांकि यह आवंटित धनराशि जिला प्रशासन के प्रस्ताव बनाकर भेजने पर मिलेगी। तब जाकर कार्यदायी संस्था के खाते में धनराशि जाएगी और रुके हुए कार्यों का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम भदोही इकाई है। इसकी ओर से मछलीशहर, केराकत, मड़ियाहूं, शाहगंज तहसील में अनावासीय भवन बनवाया जा रहा है। मछलीशहर तहसील में 2007 से 2015 तक काम चला। यहां के लिए अब तक तीन करोड़ 57 लाख रुपये दिए गए हैं। केराकत तहसील के लिए जून 2007 से 2015 तक तीन करोड़ 57 लाख का भुगतान किया गया। इसी तरह, मड़ियाहूं तहसील के लिए 2007 से 18 मार्च 2015 तक तीन करोड़ 57 का भुगतान किया गया। वहीं शाहगंज तहसील के लिए दो करोड़ 47 लाख रुपये का भुगतान किया गया। हालांकि भुगतान के बावजूद मौके पर काम उतना नहीं हुआ है। ऐसे में 16 जनवरी 2021 को एसआईटी जांच गठित की गई। इसमें टीम ने यह निर्देश दिया कि जांच चलती रहेगी और आगे का काम चलता रहेगा। ऐसे में इसका पुनरीक्षित आगणन भी तैयार कराया गया। इसके शासन स्तर से धन का आवंटन भी हो गया है।
विज्ञापन


एक नजर आकड़ों में
तहसील-पुनरीक्षित आगणन-अवमुक्त धनराशि
मछलीशहर-5.52 करोड़-1.94 करोड़
केराकत-5.54 करोड़-1.97 करोड़
मड़ियाहूं-5.49 करोड़-1.91 करोड़
शाहगंज-6.70 करोड़-4.22 करोड़

वर्जन ...
जिले के जिन चार तहसीलों के भवन निर्माण की एसआईटी जांच चल रही है, वहां के लिए पुनरीक्षित आगणन तैयार करके भेजा गया था। यहां के लिए धन का आवंटन हो गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद स्वीकृत धनराशि कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के खाते में जाएगी। फिर रुका हुआ काम चालू हो जाएगा। - गणेश प्रसाद सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed