फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   My eyes became moist after seeing the meeting of the four brothers.

Jaunpur News: चारों भाइयों का मिलन देख नम हो गईं आंखें

Sun, 20 Oct 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
My eyes became moist after seeing the meeting of the four brothers.
जिले में जगह-जगह भरत मिलाप का आयोजन हुआ। चारों भाइयों का भावपूर्ण मिलन श्रद्धालुओं को भावुक कर गया। सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर का ऐतिहासिक दो दिवसीय भरत मिलाप शुक्रवार देर शाम संपन्न हो गया। पुरानी सब्जी मंडी में श्री रामलीला कमेटी के मंच पर चारों भाइयों का मिलन देख श्रद्धालु भावुक हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि ऊमर वैश्य, भरत मिलाप मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह आदि ने चारों भाइयों की आरती उतारी। पंडित रमेश चंद्र तिवारी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराया। कमेटी के संरक्षक बृजेश कुमार गुप्त ने संचालन किया।
विज्ञापन

सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहरियांव में आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति के तत्वावधान में शुक्रवार रात को पहले दिन श्रीराम जन्म एवं ताड़का वध की लीला हुई। राम के स्वरूप में संतोष मिश्रा, लक्ष्मण के अभिषेक चौबे, सीता के शशिकांत दुबे, दशरथ के बबलू तिवारी थे। मीरगंज में नवयुवक आदर्श रामलीला समिति अगहुआ बाजार के मंच से राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध एवं लंका दहन की लीला हुई। रावण के स्वरूप में रमेश मौर्य, मेघनाद अखिलेश गुप्ता और हनुमान सोनू गुप्ता रहे। संचालन चंद्रेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed